Showing posts with label देशभक्ति से ओत-प्रोत इस कविता रूपी गीत को पढ़ें इस 26 जनवरी. Show all posts
Showing posts with label देशभक्ति से ओत-प्रोत इस कविता रूपी गीत को पढ़ें इस 26 जनवरी. Show all posts

Saturday, December 29, 2018

देश भक्ति पर कविता

            ''शान बनाए रखना''

भारत में सुन्दरता बहती है
नदियाँ भी गीत सुनाती हैं
ये देश है वीर जवानों का
जिसका दुनियाँ गुण गाती है,

रंग रूप बदलते रहते हैं
     अंजाम बदलते रहते हैं
भारत सोने की चिङिया है
  सोने सी ही चमक वो रखते हैं,

  भारत को रंगीन बनाया है
   वीरों ने अपना लहू बहा करके
इसकी शान बनाए रखना है
           अपना शीश कटा करके,

देशभक्ति से ओत-प्रोत
     हम सब भारतवासी हैं
दुश्मन को धूल चटाने को
       हम अकेले ही काफी हैं,

~ युवा लेखक/कवि
शिवम यादव अन्तापुरिया